हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ में बुधवार को विद्यालय प्रबंध मीटिंग आयोजित की गई।जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने विद्यालय गाँव व बेटियों का नाम रोशन करने पर उन्हें विद्यालय में अमेरिका से आए उनके उपहार एक एक सोने की नोज़ रिंग पटका फूल मालाओं और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्मार्ट tv की सहायता से बच्चों की प्रतिभागिता डांस वीडियो भी सभी को दिखाई गई।जिसकी सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
इसके पश्चात सभी के साथ बैठक के एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई। डॉ. रेणु देवी के द्वारा महत्वपूर्ण कार्य राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा की पूरी जानकारी दी व बताया कि सरकारी विद्यालयों से कक्षा 8वीं का छात्र इस परीक्षा को दे सकता है।जिसमें उसके पिता की जाति एवं आय के प्रमाण पत्र सहित उसके कक्षा7 के अंक पत्र की भी आवश्यकता होगी। विद्यालय के बच्चों ने अपने विद्यालय की इको ब्रिक व वर्टीकल गार्डन की भी जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती इंद्रेश देवी ने सभी महिलाओं को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के बारे दी गयी जानकारी को सभी बच्चों तक पहुंचाने का आव्हान किया। इस अवसर पर महिला शक्ति टीम नवादा के साथ-साथ अनेक महिला अभिभावकों ने नवादा विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
रिंकी,अनामिका,शबाना, नवल सिंह आदि उपस्थित रहे।





























