बक्सर के स्कूली बच्चों ने दिल्ली भ्रमण किया
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु सदन बक्सर के छात्रों ने दिल्ली स्थित नेशनल जूलोजिकल पार्क में मोदी सरकार के एनर्जी सेव कैम्पेन में हिस्सा लिया और दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों को देखा और इतिहास को जाना।इस मौके पर केंद सरकार के अंतर्गत कार्यरत नेहरू युवा केंद संगठन ने बच्चों को एनर्जी सेव करने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया। इस कैम्पेन में स्कूल के छात्रों ने साइकिलिंग में प्रतिभाग किया। साथ ही सभी छात्र जू में विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों को देख आनन्दित हुए। स्कूल के इस ट्रिप में छात्रों ने इंडिया गेट,लाल किला, जू, अक्षरधाम, जामामस्जिद आदि प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण किया। इस मौके पर कपिल शर्मा, मनीष शर्मा, भावना, सुमैया, दिवाकर शर्मा, राहुल गोयल , वर्षा आदि शिक्षकों ने भी छात्रों के साथ आनन्दित हुए।
नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन पद की भावी प्रत्याशी (भाजपा) अलका निम की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं




























