हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के तत्वाधान मे आयोजित ब्राह्मण पंचायत व सम्मान समारोह में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के विद्वानों को सम्मानित किया गया। नक्काकुआँ स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने धर्म-संस्कृति के साथ साथ समाजसेवा में सराहनीय कार्य के लिए महासभा अध्यक्ष व ब्राह्मण अंतराष्ट्रीय संगठन महामंत्री व पूर्वांचल प्रभारी ज्योतिषी के0 सी0 पाण्डेय (काशी वाले) महासभा संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा महासभा विद्वानों कोषाध्यक्ष मित्र प्रसाद काफ्ले, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, डॉ0 करुण शर्मा, पंडित जगदंबा शर्मा, एस्ट्रो धर्मेन्द्र बंसल व प्रशांत वशिष्ठ को ब्राह्मण रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ज्योतिषी के0 सी0 पाण्डेय ने इस सम्मान के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा निरंतर धर्म मे जुड़ी गलत परम्पराओं को बदलने व्रत पर्व संशय पर शास्त्रोंचित निर्णय कर मार्गदर्शन व भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों मे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के साथ मिलकर कार्य करेंगी ब्राह्मणों व धर्माचार्यों के सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष बिजेन्दर शर्मा व कार्यक्रम संयोजक आशुतोष शर्मा की प्रशंसा की। इस अवसर पर मंदिर महंत नारायण गिरी, संरक्षक शिव प्रकाश शुक्ला, प्रभारी प्रदीप शर्मा, पश्चिमी प्रदेश प्रभारी पंडित श्रवण शर्मा, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, पंडित विनोद शर्मा, पंडित देव शर्मा, आंकांक्षा शर्मा, जज सेनानी आदि उपस्थित रहें।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065






























