हापुड सीमन (ehapurnews.com): भारत सरकार की अन्तर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस 26 जून को मनाया जाएगा उसके लिए नशे से आज़ादी अभियान विषय को लेकर जवाहर गंज में एक गोष्ठी का आयोजन हापुड़ के उपजिलाधिकारी विवेक कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन हापुड़ के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने किया।गोष्ठी के अतिथि सहायक आयुक्त (ओषधि) विरेंद्र कुमार,, ज़िला ओषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद, भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के ज़िलाध्यक्ष पवन हूण, भूतपूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी मनवीर चौधरी रहे। गोष्ठी का आयोजन हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन हापुड़, जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड़, भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक ), वरिष्ठ नागरिक पैनंशन सेवा संस्थान हापुड़ ने संयुक्त रूप से किया।
उपजिलाधिकारी विवेक कुमार यादव ने कहा की आज देश में करोड़ों लोग लोग नशे का सेवन करते हैं जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएँ, पारिवारिक कलह, ग़रीबी मानसिक परेशानी शोषण बलात्कार भयंकर बीमारियां होती हैं इसलिए नशे से दूर रहेंगे तो इन सभी समस्याओं से बच जा सकता है।
सहायक आयुक्त ने कहा की वर्तमान में युवा पीढ़ी को नशे की लत बहुत अधिक लग गई चुकी है जिसके कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय मय हो रहा है इसलिए नशे से आज़ादी ज़रूरी है सभी वक्ताओं ने सभी प्रकार की नशा छोड़ने का आवाहन किया ओर गोष्ठी में मोजूद लोगों को नशा न करने कीं शपथ दिलाई ओर 26 जून को अन्तर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाने का आवाहन किया।
सुन्दर कुमार आर्य, सतीश शर्मा, शशि गोयल, इशवरी कुमारी सिसोदिया, पूनम त्यागी, राजबीर भाटी,रितु चौधरी, ब्रजभूषण अग्रवाल, योगेश त्यागी, बिजेनदर गर्ग,राकेश गुप्ता, ओमप्रकाश , अनिल गुप्ता, दीपक पाराशर राधेलाल तयागी , रवि भाटी, आशुतोष दाश तेजेंद्र शर्मा,जितेंद्र नागर, सिपटर तोमर , सुनील तोमर सुन्दर नागर दीपेन्द्र नागर, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे






























