👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली ब्लॉक के गांव मुबारिकपुर में गुरुवार की दोपहर आठ बिटोरों में अचानक आग लग गई. आग से कुछ ही मीटर की दूरी पर 10 बीघा फसल खड़ी थी. मामले की सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान विटोरे तो जल गए लेकिन फसल बच गई.
बता दें कि जैसे ही गांव के बिटोरों में आग लगी तो प्रधान जितेंद्र कुमार ने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया. दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई. वहीं समय पर आग बुझने से फ़सल बच गई.





























