👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रेलवे विभाग ने सत्याग्रह एक्सप्रेस का रूट 28 मार्च तक के लिए बदल दिया है. दिल्ली से बिहार के रक्सौल के बीच संचालित होने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस का रूट झांसी और समस्तीपुर रेल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते बदला गया है. दिल्ली से रक्सौल वाया हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस का भी मार्ग बदला गया है. यह ट्रेन 28 मार्च तक नरकटिया और सिकता से होकर गुजरेगी.
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380































