हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में जेल में बंद हापुड़ के सर्राफ पुनीत वर्मा की पत्नी पूजा वर्मा की तलाश में नोएडा पुलिस हापुड़ आई,परंतु घर पर ताला लटका देखकर वापिस लौट गई।
बता दें कि पुनीत वर्मा चोरी के जेवरात खरीदने के आरोपी में तीसरी बार जेल गया है और वह खारी कुंआ पर एक किराए के मकान में रहता है।
बताया जाता है कि मजीदपुरा के कारपेंटर साजिद और पुनीत वर्मा के बीच एक समझौता था कि साजिद चोरी के जेवर केवल उसे ही बेचेगा। साजिद चोरी के जेवर लाकर पुनीत को देता था और घर के पास ही एक डेरी पर कम्प्यूटराइज कांटे पर तुलाई होती थी और फिर उसके बाद कैमीकल की मदद से घर की छत पर गला कर सोने की ढली तैयार कर ली जाती है। पुलिस तुलाई करने वाले से भी पूछताछ करेगी।
शीर्ष अदालत के कड़े रुख के कारण असामाजिक तत्वों को न्यायालय से जामनत पाने की राह आसान दिखाई नहीं दे रही है।

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950




























