पूरी दुनिया इस समय कोरोना के खौंफ के साए में जी रही है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बेरोजगारी, भूखमरी की मार भी झेल रहे हैं. उन्हीं में से एक हैं हापुड़ के राजीव विहार में रहने वाले सरदार राम सिंह…. जो रिक्शा चलाकर अपना पेट भरते हैं.
केंद्र सरकार ने Pradhan Mantri Ujjwala Yojana, PM आवास योजना जैसी तमाम योजनाएं चलाई है… लेकिन देश को विकास का चश्मा पहनाने वाले नुमाइंदो की नज़र शायद इस गरीब पर नहीं गई जिसके पास खाना तो दूर उसे पकाने के लिए गैस कनैक्शन तक नहीं हैं.
शीशों के घर में रहने वाले हुक्मरानों को शायद ये टूटा हुआ घर नज़र नहीं आया… क्योंकि दिन में यहां सूरज की रोशनी तक नहीं पहुंचती और दिन ढलते ही ये घर अँधेरे की परछाई बन जाता है। लॉकडाउन में सरदार राम सिंह दाने-दाने को तरह रहे हैं हालांकि शहर के समाजसेवी लगातार इस शख्स की मदद के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन सवाल ये खड़ा होता है कि विकास की ढोलक पीटने वाले.. राजनीती का चोला पहनने वाले इस तरह के असहाय लोगों के साथ मदद के नाम पर फोटो खींचवाकर सोशल मीडिया पर वाह-वाही तो लूट लेटे हैं लेकिन ज़रुरतमंदों तक स्थाई मदद नहीं पहुंचाते…
मेहनत की रोटी कमाने वाले ये रिक्शा चालक सरकार की लगभग सभी योजनाओं से वंचित है… शहर में, जिले में न जाने ऐसे कितने रामसिंह है जिनकी आंखे मिट्टी के चूल्हे पर रोटी पकाते हुए नम हो चुकी है….
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















