👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध रुप से कच्ची शराब बनाने व बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि नया बास के भूपसिंह उर्फ भगत जी को 60 लीटर कच्ची शराब व 400 ग्राम यूरिया तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों सहित गिरफ्तार किया । आरोपी इससे पहले भी शराब बनाने के आरोप में तीन बार पकड़ा जा चुका है।





























