हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 78 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत साढ़े तीन लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने उस वाहन को भी जब्त कर लिया है जिसमें शराब लाई गई है।
आरोपी जनपद अमरोहा के गांव बकौरी का महेश व मनियारा का मनोज सैनी है।
























