हापुड़, सीमन : समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर के नेतृत्व में सपाइयों ने अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर गत साढ़े तीन माह से बंद दुकानों को खोलने तथा एक मजदूर का ठेला नाले में पलटने के आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
सपा के वरिष्ठ नेता सुबोध नागर, शुभम गुप्ता,श्याम सुंदर भुर्जी, मनजीत चौधरी, संजय यादव आदि आज यहां जिलामुख्यालय पहुंचे और अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि गत साढ़े तीन माह से बंद दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए और गरीब का ठेला पलटने के दोषी पुलिस वालों को दंडित किया जाए।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888

कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

























