संस्कृत पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने वाली भाषा है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता हापुड के पास गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर में संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह, मुख्य अतिथि प्रोफेसर साधना तोमर ,( प्राचार्य आर्य कन्या महाविद्यालय )तथा मुख्य वक्ता डॉ. अरुण त्यागी ,गुरुकुल के प्रबंधक भगत राम , विशिष्ट अतिथि लल्लू सिंह एवं प्राचार्य प्रेमपाल शास्त्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के संयोजक आचार्य प्रदीप ने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम गीत प्रतियोगिता इसके संयोजक आचार्य कुशल देव रहे , गीत प्रतियोगिता में जैन कन्या पाठशाला की छात्रा ईरम तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अक्षिता गोयल दोनों ही प्रथम स्थान पर रही , द्वितीय स्थान गुरुकुल पूठ के छात्र वासु ने, तृतीय स्थान गुरुकुल ततारपुर के तरुण ने प्राप्त किया , गीत प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती स्वाति गुप्ता तथा श्रीमती मीनाक्षी शर्मा रही । सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के संयोजक रणजीत सिंह रहे ,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरुकुल ततारपुर के दो छात्र विजय एवं उज्जवल ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान चंडी संस्कृत विद्यालय के छात्र प्रवीण व उपेंद्र ने प्राप्त किया वहीं तृतीय स्थान आर्य कन्या पाठशाला की छात्रा ज्योति एवं स्वाति ने प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ सचिन शर्मा एवं डॉ रेणु सिंह रही । वाचन प्रतियोगिता के संयोजक डॉ शिव कुमार आर्य रहे वाचन प्रतियोगिता में केवल सीबीएसई एवं यूं.पी. बोर्ड के विद्यार्थियों ने ही भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान जैन कन्या पाठशाला की छात्रा शिरीन द्वितीय स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र दक्ष भसीन तथा तृतीय स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल की ही छात्रा तान्या दुआ ने प्राप्त किया । वाचन प्रतियोगिता के निर्णायकों में डॉ.वंदना वशिष्ठ , डॉ मिथिलेश ने सभी विजय प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया सभी प्रतियोगिताओं में 80 प्रतिभागी पंजीकृत हुए जिनमें से 61 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह एवं अन्य सभी अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ अरुण त्यागी ने बताया कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है इस भाषा को पढ़ने से मन में सात्विक विचारों का समावेश होता , ऐसी संस्कृतमय प्रतियोगिता मैने पहली बार देखी है जिसमें छात्र संस्कृत भाषा में बोल रहे और पढ़ रहे हैं ऐसे संस्कृतमय मधुर गीतों को सुनकर के मेरा मन प्रसन्न हो गया तथा अपनी तरफ से डॉ. साहब ने प्रथम विजेताओं को कुछ धनराशि देकर पुरस्कृत भी किया , कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर साधना तोमर ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा की विशेषताएं बताते हुए संस्कृत को ज्ञान और विज्ञान की भाषा के रूप में प्रतिपादित किया उन्होंने अपने वक्तव्य में संस्कृत भाषा में छिपे गूढ़ तत्वों को निरूपित किया उन्होंने बताया कि संस्कृत भाषा एकमात्र ऐसी भाषा है जो पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधती है ‘वसुधैव कुटुंबकम् “की परिभाषा को चरितार्थ करती है । कार्यक्रम के अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा पढ़ने और सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने बताया कि संस्कृत भाषा में अनेकों अवसर है संस्कृत भाषा मानव मात्र को ऊंचाइयों तक ले जाती है संस्कृत भाषा के द्वारा ही मनुष्य जीवन जीने की कला सीख पाता है संस्कृत भाषा ही भारत को पुनः विश्व गुरु बना सकती है , गुरुकुल के प्रबंधक भगत राम ने भी अपनी बात को संस्कृत भाषा में ही प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया , गुरुकुल के प्राचार्य डॉ. प्रेमपाल शास्त्री ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया इस अवसर पर डॉ देवेंद्र शास्त्री मुकुल निर्वाण , अरुण प्रताप , अभय प्रताप , विनय आर्य , भरत ,अमृत , अनिरुद्ध आदि का विशेष सहयोग रहा ।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

























