हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संस्कार भारती हापुड़ की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को आयोजित हुई। चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित हुई इस बैठक की अध्यक्षता डॉ एमके सिंगल द्वारा की गई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने बताया कि संस्था को मजबूती प्रदान करते हुए संस्था हर वर्ष साल में छह कार्यक्रम आयोजित करती है। संस्कार भारती के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बताया कि होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें काव्य सम्मेलन, महिला संगीत, बाल प्रतियोगिता आदि कराने के लिए प्रस्ताव रखा गया।
महामंत्री ब्रज भूषण अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष होली मिलन समारोह पांच मार्च सेठ तोलाराम की धर्मशाला रेलवे रोड हापुड़ में मनाया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष संजीव जैन, पंडित शिव प्रकाश शर्मा, नरेंद्र गर्ग, सुबोध कौशिक, शीतल प्रसाद, तायल, कपिल सिंघल, पवन गर्ग, संजय गोयल, मुकेश माहेश्वरी, मुकुल सिंघल, विपुल सिंघल, राजीव जैन, पवन नागपाल, नीलम नागपाल, प्रतीभा अग्रवाल, आशी सोमानी, मधु अग्रवाल, मधु गर्ग, कविता माधरे, विभा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347






















