हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संस्कार भारती हापुड़ की मासिक बैठक मुकेश महेश्वरी के आवास मोदी हॉस्पिटल कंपाउंड पर संपन्न हुई। बैठक में संस्था के मार्गदर्शक डॉक्टर राकेश अग्रवाल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, डॉक्टर एमके सिंघल द्वारा सभी सदस्यों से वार्तालाप करके आगामी 7 अप्रैल दिन रविवार शाम 7:00 बजे श्री चंडी मंदिर के प्रांगण में दीपक प्रज्वलित कर हिंदु नव वर्ष मंगलमय हो उत्सव संस्था द्वारा मनाया जाएगा। अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बैठक कराने व स्वादिष्ट जलपान कराने के लिए मुकेश माहेश्वरी को धन्यवाद दिया। बैठक में नरेंद्र शर्मा पंडित शिव प्रकाश शर्मा पवन नागपाल हेमंत सोनी सुबोध कौशिक वीरेंद्र सिंघल निखिल जैन मधु गर्ग मधु अग्रवाल आशी सोमानी विश्व अग्रवाल मौजूद रहे।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर




























