संजय डाबर ही पंजाबी सभा समिति हापुड के अध्यक्ष
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पंजाबी सभा समिति हापुड के तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसे नव नियुक्त अध्यक्ष संजय कुमार डावर, सरजीत सिंह चावला (सचिव)एवं कमलदीप अरोड़ा (कोषाध्यक्ष ) द्वारा आहूत की गई जिसमें संरक्षक मंडल की उपस्थिति में पंजाबी सभा के विषय में वरिष्ठ संरक्षक सदस्य सुभाष खुराना ने बताया कि नवनिर्वाचित टीम को ही संरक्षक मंडल का पूर्ण बहुमत से आशीर्वाद है। इस टीम के नेतृत्व में ही अगले 2 वर्षों तक पंजाबी सभा के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे | इस बात पर समस्त संरक्षक मंडल ने पूर्ण सहमति जताई | संरक्षक मंडल नई टीम के साथ पूर्ण सहयोग करेगा इसके साथ-साथ बताया गया कि पंजाबी सभा समाज में सामाजिक हित के कार्य पिछले 40 वर्षों से लगातार करती आई है | पंजाबी समाज का प्रमुख त्यौहार लोहड़ी भी जनवरी में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी से सहयोग की अपील की।इस सभा में संरक्षक मंडल के सदस्य वेद अरोड़ा, मनमोहन कक्कड़, सुभाष बांगा, डॉक्टर अशोक ग्रोवर, श्याम सुंदर गांधी,सुभाष खुराना,कश्मीरी लाल बाटला, जोगेंद्र लाल आहूजा, एवं जिला अध्यक्ष लेखराज अनेजा, पूर्व अध्यक्ष हरीश ग्रोवर उपस्थित थे |
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























