
समरीन हत्याकांड: गला काटकर की गई थी समरीन की हत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलड़ी में मिली समरीन की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि समरीन की हत्या गला काटकर की गई। पुलिस ने मामले में समरीन के पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। समरीन के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
समरीन के पिता नफीस ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी ने 5 जनवरी 2026 को बागपत जनपद के सिंघावली अहीर क्षेत्र निवासी आकिब के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरे ना होने पर उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार समरीन ने ससुराल में की जाने वाली प्रताड़ना के बारे में परिजनों को फोन पर बताया भी था। आपको बताते चलें कि 10 मार्च को फूलड़ी में गन्ने के खेतों में महिला का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























