हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपदीय टीम द्वारा महेंद्र सहायक आयुक्त खाद्य-II के पर्यवेक्षण एवं सतीश कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में कुचेसर रोड चौपला रेलवे रोड स्थित पाल मिल्क पनीर भण्डार के पनीर का एक नमूना, कुचेसर रोड चौपला स्थित पाल डेयरी से दही का एक नमूना, कुचेसर रोड चौपला शाहपुर जट्ट स्थित प्रमोद शर्मा मिष्ठान भण्डार से खोया का एक नमूना एवं छैना रसगुल्ला का एक नमूना कुचेसर रोड चौपला स्थित जिन्दल स्वीटस से लौकी की लौज का एक नमूना संग्रहित किया गया। उपरोक्त समस्त नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी























