रविवार को हुई खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की खाद्य सुरक्षा टीम ने रविवार को छापामारी करके चार नमूने लिए। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु भेजा गया है।
जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर चार नमूने संग्रहित किए हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोवेंद्र सिंह चौधरी व आरपी गुप्ता ने टीम के साथ वियो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से दो नमकीनों के नमूने संग्रहित किए हैं। और एएलबी फूड्स से एक नमकीन, एनएच-१ स्थित नजर हलीम बिरयानी से बिरयानी का एक नमूना व अमरोहा जिले के जोया स्थित उस्मान डेयरी का गाजियाबाद में दूध बिक्री होने जा रहा था, उस दूध का भी नमूना लेकर संग्रहित किया है। सभी नमूनों को संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। इसके साथ ही साफ सफाई रखने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत उन्हें नोटिस भी जारी किए गए हैं।
वृंदावनम अमृतसरिया दा चस्का’ नए अंदाज में लेकर आए हैं चूरचूर नान व अमृतसरी छोले: 8218584166




























