
हापुड़ में नकली गोल्ड स्टार जूते की बिक्री
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ व आस-पास के इलाके में गोल्ड स्टार नाम से नकली जूतों की बिक्री के संकेत मिले है। नकली जूतों के निर्माण में जुटा कोई व्यक्ति गोल्ड स्टार के लेविल लगा जूतों का कवर पुरानी कलैक्ट्रेट परिसर में फैंक गया।
हुआ यह था कि ई हापुड़ न्यूज का प्रतिनिधि अशोक तोमर मंगलवार की अपराह्न पुरानी कलैक्ट्रेट ने निकल रहा था कि उसकी नजर एक दीवार के सहारे पड़े हुए जूतों के ऊपरी हिस्से के ढेर पर टिकी। जूतों के हिस्सों पर गोल्ड स्टार लिखा है जिससे पता चलता है कि हापुड़ में अभी भी गोल्ड स्टार नाम से बिकने वाला जूता नकली है औऱ गोल्ड स्टार जूते का निर्माण हापुड़ में ही कहीं चोरी छिपे चल रहा है, जहां से बिकने हेतु जा रहा है।
बता दें कि गोल्ड स्टार नाम से जूता नेपाल का प्रमुख ब्रांड है, जहां बिक्री के लिए ही अन्यत्र जाता है और इससे पहले हापुड़ में गोल्ड स्टार नाम से नकली जूता तैयार करने के कारखाने का भंडाफोड़ हो चुका है और मुनीम व मालिक सहित जेल जा चुके है।
अब यह बात खास है कि हापुड़ में नकली गोल्ड स्टार जूता बनाने वाला किसी डर से जूते के कवर को पुरानी कलैक्ट्रेट परिसर में फैंक गया है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust






























