हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका में दो दिन से गैरहाजिर चल रहे कर निर्धारण अधिकारी व संविदा कर्मी लेखपाल का दो दिनों का वेतन कटेगा। अधिशासी अधिकारी ने नोटिस भेज कर दोनों से जवाब मांगा है। साथ ही दो दिन का वेतन काटने के भी निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अधिकारी ने कर निर्धारण अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है।
कर निर्धारण अधिकारी रिचा श्रीवास्तव और संविदा कर्मी लेखपाल कोमल कुमार गौड़ दो दिन से बिना बताए कार्यालय से गैर हाजिर चल रहे हैं। इस संबंध में दोनों ने किसी प्रकार की लिखित व मौखिक सूचना नहीं दी है। इनके खिलाफ अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं दो दिन का वेतन काटने के लिए भी निर्देश दिए हैं। विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। लेखपाल को हटाने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कराया जाएगा।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























