हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी ने लापरवाह कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोक दिया है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते सीएमओ ने यह एक्शन उठाया है। सीएमओ डॉ सुनिल कुमार त्यागी ने पीएचसी गढ़ का औचक निरीक्षण किया जहां पर स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। सभी कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
हर रविवार को स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है जो सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लगता है। सीएमओ ने जैसे ही गढ़ में पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया तो देखा कि ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































