👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तेराक रिया वर्मा 36 वें राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेने के लिए राजकोट के लिए रवाना हो चुकी है। रिया वर्मा सोमवार को राजकोट के लिए रवाना हुई जहां पर वह 5 अक्टूबर को 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के एसोसिएट ज्वाइंट सेक्रेट्री रामानंद राय ने बताया कि रिया से काफी उम्मीदें हैं। हापुड़ जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश, संयुक्त सचिव राजीव वर्मा आदि ने रिया वर्मा को बधाई दी है।























