
नाविकों ने रेस्क्यू कर गंगा नदी से 5 यात्रियों को बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कम्प मच गया, जब 5 श्रद्धालुओं व एक बालक से सवार नाव अचानक गंगा में पलट गई। शोर सुनकर नाविकों की टीम गंगा की जलधारा में कूद गई और सभी श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया। हादसे का कारण नाव के किसी वस्तु से टकरा जाने के कारण नाव में पानी भरना बताया जा रहा है जिस कारण नाव संतुलित होकर पलट गई।
हुआ यह था कि हरियाणा राज्य के जिला झज्जर के गांव से नीरज, पुनीत, राजीव, रमेश, आजाद, विकास के साथ अपनी मां प्रेमो के फूल बृजघाट गंगा तट पर विसर्जित करने आया था, जब सभी लोग नाव में सवार होकर फूल विसर्जित करने जा रहे थे तो अचानक नाव गंगा में पलट गई, परन्तु अन्य नाविकों ने सभी यात्रियों को सकुशल बचा लिया।
पुलिस व नागरिकों ने यात्रियों को जीवन दान देने वाले नाविकों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति के कोई नाव संचालित नहीं की जाएगी, वरना कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























