संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू, सागर भाटिया का होगा लाइव शो










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संस्कार ऐजुकेशनल ग्रुप गाजियाबाद में शनिवार को तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव यूफोरिक 2023 समारोह की शुरुआत की गयी। समारोह की शुरुआत कॉलेज के चेयरमैन मनोज कुमार गुप्ता, प्रबंधन सदस्य लव अग्रवाल, कुश अग्रवाल, फार्मेसी की निदेशिका डा0 बबिता कुमार, इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 धर्मेन्द्र सिंह, डिप्लोमा के प्रिसिंपल अश्वनी प्रकाश व अन्य विभागो के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, आर्किटेक्चर के कुमार अभिषेक, डा0 शबनम ऐन, डा0 अनुराधा वर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
समारोह में अनेक प्रकार की खेल तकनीकी एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता करायी गयी। छात्रो ने दौड़, लेमन रेस, क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉली बॉल, बॉस्केट बॉल, रस्साकस्सी, कैरम, शतरंज, गोला फेक आदि अन्य खेलो मे बड़े उत्साह से भाग लिया। इसी के साथ छात्र और छात्राओ ने रंगारंग कार्यक्रमों मे भी अपनी प्रस्तुती दी। इसके साथ तकनीकी कार्यक्रमों को भी सम्मिलित किया गया जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, तत्कालिक प्रतियोगिता, लैन गेमिंग, खजाना खोजो प्रतियोगिता करायी गयी। यूरोफोरिक 2023 में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन एलुमनी मीट का आयोजन किया जायेगा जिसमें लगभग 200 से अधिक एलुमनी अपनी भागीदारी प्रस्तुत करेंगे एवं सभी प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कृत किया जायेगा। तीसरे दिन सेलेब्रिटी सागर भाटिया के लाइव शो का आयोजन किया जायेगा।

VIMTA LAB: 550 में 45, 999 में 75, 1699 में 85 टेस्ट : 9897298411

 








Related Posts

गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत

🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौपला फ्लाईओवर के नीचे सोमवार को…

Read more

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

🔊 Listen to this जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अनुसार रंगों का पर्व…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत

गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पक्का बाग में अवैध निर्माण

पक्का बाग में अवैध निर्माण

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया
error: Content is protected !!