हापुड, सीमन(ehapurnews.com): प्राथमिक विद्यालय नवादा, हापुड़ में मंगलवार को त्रैमासिक अभिभावक शिक्षक बैठक(PTM) का आयोजन किया गया।
बैठक के एजेंडा बिंदुओं में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के साथ-साथ,विद्यालय प्रबंध समिति के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
उसके पश्चात अभिभावकों के साथ विद्यालय इंचार्ज डॉ. रेणु देवी द्वारा बच्चों की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए आज की बैठक के महत्वपूर्ण बिंदु गुड टच बैड टच को विस्तार से समझाते हुए स्मार्ट टी वी की सहायता से बाल फ़िल्म कोमल ‘दिखाई। कोमल फ़िल्म के द्वारा बच्चों को अजनबी के साथ साथ अपने घर में आने वाले रिश्तेदारों के स्पर्श को भी पहचानने व उनसे सावधान रहने के तरीके बताए गए। उसके पश्चात बालिकाओं ने चार्ट्स के माध्यम से गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से बताया। माता अभिभावकों से इस विषय में पूछने पर उन्होंने अपने जींवन के अनुभव साझा किए व उन्होंने बताया कि हमें बच्चों से खुलकर इन विषयों पर बात करनी चाहिए। इस अवसर पर रिंकी देवी,लक्ष्मी,पूजा,पायल,फरजाना,नसीम,सतेंद्र,सुखपाल,सहित महिला शक्ति टीम नवादा हापुड़ उपस्थित रही।


























