हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शासन द्वारा संचालित 108 व 102 एंबुलेंस लगातार गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं। गुरुवार को 108 तथा 102 एंबुलेंस में गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया। सिंभावली के गांव रझेटी निवासी रेशमा पत्नी हसमत को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद चालक नरेंद्र कुमार 102 एंबुलेंस को लेकर पहुंचे और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस को साइड लगाकर ईएमटी बृजेश कुमार तथा आशा मंजू की सूझबूझ से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया जहां महिला ने बिटिया को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें पीएचसी सिंभावली में भर्ती कराया गया है।
वहीं शाम करीब 4:30 बजे 108 एंबुलेंस को सूचना मिली कि पिलखुवा के गांव भदोड़ा हिंदूवान निवासी ज्योति पत्नी नरेश को प्रसव पीड़ा हो रही है। एंबुलेंस चालक ओमपाल तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस स्टाफ की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें पीपीएचसी पिलखुवा में डॉक्टर सरिता की देखरेख में भर्ती कराया गया है।

शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748

































