हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस में एक बार फिर एक गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें पीएससी सिम्भावली में भर्ती कराया गया है। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
आपको बता दें कि गुरुवार की रात 10:37 बजे गांव खगोई निवासी तरन्नुम पत्नी सरफराज को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद एंबुलेंस को सूचित किया। चालक राजीव एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर महिला का एंबुलेंस स्टाफ की मदद से सुरक्षित प्रस्ताव कराया गया। ईएमटी शाहबाज खान और आशा रजनी की सूझबूझ से महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























