दो महिलाओं का हुआ एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शासन द्वारा संचालित एंबुलेंस में दो गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी सुंदरी पत्नी सोनू को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर आशा रीता तथा ईएमटी प्रशांत यादव ने एंबुलेंस साइड रुकवा कर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर में भर्ती कराया गया है।
वहीं बक्सर निवासी जरीना पत्नी इमरान को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया। सूचना पाकर चालक चंद्र शेखर माथुर एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर आशा निर्मला तथा ईएमटी विकास कुमार ने बड़ी सूझबूझ से एम्बुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है जिन्हें सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया गया है।

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

Read more

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
error: Content is protected !!