हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में 102 एंबुलेंस में एक बार फिर नवजात की किलकारी गूंजी है। सोमवार की रात करीब 8:15 बजे धौलाना के गांव उदयरामपुर नगला निवासी संगीता पत्नी राजू कुमार को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर ईएमटी पवन चौधरी और आशा जगिता ने महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने पर सुरक्षित प्रसव कराया जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें धौलाना में डॉक्टर रजनी की देखरेख में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं सिंभावली में भी एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में एक बच्ची को जन्म दिया। सिंभावली के गांव सेना निवासी सन्नो पत्नी मौनिस को सोमवार की शाम करीब 7:15 प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद महिला को अस्पताल के लिए लेकर एंबुलेंस रवाना हुई। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर ईएमटी बृजेश कुमार, आशा कुसुम की सहायता से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया जहां महिला ने बेटी को जन्म दिया। जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है जो है सिंभावली पीएससी में डॉक्टर मरियम की देखरेख में भर्ती है।

हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041






























