👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव कटीरा जाफराबाद निवासी एक गर्भवती महिला को शनिवार को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई लेकिन रास्ते में ही रेलवे फाटक के पास महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने पर ईएमटी प्रवीण कुमार और आशा ओमवीरी ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया और जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार की रात 11:15 बजे सूरज की पत्नी 25 वर्षीय आरती को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस जैसे ही गढ़ फ्लाईओवर के निकट पहुंची तो महिला को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद उसका सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस में ही कराया।
Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209























