मेडिकल छात्र की मौत से दुखी सिख समाज का मौन मार्च
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद रामपुर के कस्बा मिल्क के मेडिकल छात्र मनजोत सिंह छाबड़ा की राजस्थान के कोटा में हुई मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकद्दमा दर्ज करने तथा सीबीआई जांच की मांग को लेकर बुधवार को हापुड़ में सिख समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च किया और प्रशासनिक अफसर को एक ज्ञापन दिया।
उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ व समूह सिख समाज जनपद हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों लोग बैनर के साथ बुधवार को कलैक्ट्रेट पर पहुंचे और मौन रह कर पैदल मार्च किया। उन्होंने मेडिकल के छात्र मनजोत सिंह छाबड़ा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि मेडिकल छात्र की मौत आत्महत्या नहीं हत्या है। उन्होंने मांग की है कि मनजोत सिंह छाबड़ा की मौत की सीबीआई से जांच कराई जाए ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























