हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सरस्वती स्कूल हापुड़ का 75 वां स्थापना दिवस एवं बाबू लक्ष्मी नारायण जी स्मृति दिवस गुरुवार को आज यहां धूमधाम से मनाया गया। कोविड-19 के चलते प्रतिकात्मक रुप में ही स्मृति दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर एस.एस.वी. इंटर कालेज एवं एस.एस.वी. डिग्री कालेज में हवन का आयोजन किया गया और बाबू लक्ष्मी नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रधान विजय कुमार गोयल,मंत्री सुरेश चंद्र सम्पादक, आनंद प्रकाश आर्य प्रबंधक, उपमंत्री अमित कुमार,सर्वश्री जगदीश प्रसाद,डा.आर.डी. शर्मा,विरेंद्र कुमार शर्मा, चंद्रपाल गोयल, आदि उपस्थित थे।
शिक्षा प्रसार समिति के सचिव सुरेश चंद्र सम्पादक ने बताया कि आज के दिन ही वर्ष 1945 में हापुड़ नगर पालिका के अध्यक्ष बाबू लक्ष्मी नारायण (बीए )ने अपने 08 साथियों के साथ मिलकर हापुड़ नगर में श्री सरस्वती स्कूल एवं शिक्षा प्रसार समिति की नींव डाली थी।

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:































