हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एस ऐ इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बड़ी रूचि पूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रुचि अनुसार गर्मी के अवकाश में मनोरंजन, ईद पर्व अथवा वर्षा ऋतु वर्णन पर अपने-अपने भावों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया। प्रधानचार्या हिमानी अग्रवाल ने बताया कि चित्रकला ललित कलाओं में से एक कला है जिसके माध्यम से हम अपने भावों एवं अपनी प्रतिभा को बड़े सुंदर तरीके से दर्शाते हैं। उन्होंने सभी को ईद पर्व की शुभकामनायें भी दी ।
भारत विकास परिषद सृजन, हापुड़ के प्रोजेक्ट ̮ चेयरमैन निखिल कुमार गुप्ता, प्रांतीय चेयरमैन मोहित अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक गोविंद अग्रवाल एवं सचिन अग्रवाल अध्यक्ष अजय बंसल सचिव, आशीष मित्तल कोषाध्यक्ष सुमित जिंदल, महिला संयोजिका माही मित्तल द्वारा सभी कक्षाओं में से प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्याथिर्यों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देने के लिए आश्वस्त किया गया तथा सभी ने विद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति तथा विद्यालय के अनुशासन एवं बच्चों की प्रतिभा की भूरी भूरी प्रशंसा की। विद्यालय की चेयरपर्सन जयश्री तोमर ने बताया कि समय-समय पर बच्चों के चहुँमुखी विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहेगा क्योंकि विद्यालय का उद्देश्य ही बच्चों को सक्षम बनाना है जिससे कि वह भविष्य में अपने उद्देश्य व लक्ष्य को प्राप्त कर सके।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

































