
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित निज़ामपुर बाईपास के पास एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में हुई हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में उपक्रीड़ा अधिकारी अरुणा द्वारा क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष की आयु के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कई विद्यालयों की टीम ने खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल कार्यालय, हापुड़ द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि जागृत करना और मेजर ध्यानचंद जी के योगदान को याद करना था। इसके उपरांत सभी विद्यार्थियों के लिए लखनऊ में खेल दिवस पर आयोजित योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण में शामिल होना का अवसर मिला। विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने विजेता टीम को शुभकामनाएँ दीं और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों छात्रों को बेहतरीन प्रदर्शन की प्रशंसा की।






























