हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के जिला अस्पताल में स्थापित आरटीपीसीआर लैब का उद्घाटन रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से किया। लैब में प्रतिदिन 200 से 300 संदिग्धों के सैंपलों की जांच की जा सकेगी। हालांकि उद्घाटन 23 नवंबर को होना था लेकिन मरीजों की सुविधा को देखते हुए इसका उद्घाटन रविवार सुबह 11:00 बजे किया गया।
जनपद हापुड़ में संदिग्धों की जांच में देरी ना हो इसके लिए हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब स्थापित की गई है जिसका उद्घाटन रविवार की सुबह 11:00 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल तरीके से किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ रेखा शर्मा, सीडीओ उदय सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ प्रवीण शर्मा, डीपीएम सतीश, लैब टेक्नीशियन लोकेंद्र सिंह, डॉ महेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
इस लैब के जरिए प्रतिदिन 200 से 300 सिंपलों की जांच की जा सकेगी जिससे उपचार में रफ्तार आएगी।






























