
👁 33 views Views
RTE: दूसरे चरण में 700 अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी के जरिए हुआ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आरटीई यानी नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दूसरे चरण में 700 अभ्यर्थियों का लॉटरी के जरिए चयन हुआ। बताया जा रहा है कि 200 छात्र के आवेदन प्राथमिक जांच में निरस्त कर दिए गए हैं जबकि 246 छात्रों को स्कूल नहीं मिल सका है।
ऑनलाइन लॉटरी के जरिए 77 छात्रों को स्कूलों का आवंटन हुआ है। दूसरे चरण की प्रक्रिया में 1146 छात्रों ने आवेदन किया था। शनिवार की रात 12:00 बजे तक इन फार्मो का सत्यापन बीएसए कार्यालय द्वारा कराया गया। 200 आवेदन विभिन्न कर्मियों के चलते निरस्त कर दिए गए।


























