हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित गांव अटूट में जल्द ही स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू होगा। यह स्टेडियम 24 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।
बता दें कि स्टेडियम के लिए 25 एकड़ जमीन चिन्हित की गई थी। यह जमीन पशुपालन विभाग की थी। स्टेडियम के लिए पिछले वर्ष तत्कालीन डीएम मेधा रूपम ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था जिसके बाद शासन ने जमीन को खेल विभाग को सौंपने का आदेश दिया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मधु अवस्थी ने बताया कि 24 करोड़ में से प्रथम किस्त के रूप में 5 करोड रुपए मिल गए हैं। जिसमें से स्टेडियम में मिट्टी की भराई, चार दीवारी, प्रशासनिक भवन तथा निर्माण कार्य किए जाएंगे। स्टेडियम में लोगों को गार्ड रूम पार्किंग ओपन जिम बास्केटबॉल कोर्ट लॉन टेनिस कोर्ट शूटिंग रेंज क्रिकेट मैदान, जिम्नेजियम हाल, 400 मीटर रनिंग ट्रैक (आठ लाइन), दर्शकों के बैठने का स्थान, बहुउद्देशीय हाल प्रथम (बेडमिंटन, टेबल टेनिस), बहुउद्देशीय हाल द्वितीय (जूड़ो, कुश्ती, बॉक्सिंग, जिम), फुटबॉल में होकी मैदान, स्विमिंग पूल काम्प्लेक्स, खिलाड़ियों के अन्य के लिए आवास, सर्विस रोड, दो प्रवेश द्वार बनाए जायेंगे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























