
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी योगराज सिंह से सोलर पैनल लगवाने के नाम पर साइबर ठगों ने 2.86 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सिमरौली निवासी किसान योगराज सिंह ने बताया कि उन्होंने 10 किलोवाट के सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 20 अप्रैल 2024 को उनके पास फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। आरोपी ने अपने आप को कृषि विभाग का अधिकारी बताया और सोलर पैनल के लिए नंबर आ गया है की बात कही जिसके बाद धीरे-धीरे किसान को आरोपी ने अपने झांसे में ले लिया और आरोपी ने अपना खाता नंबर देते हुए उनसे रुपए जमा कराने की बात कही। ठग की बातों पर विश्वास करते हुए किसान ने 2.86 लाख रुपए जमा करा दिए लेकिन सोलर पैनल नहीं लगा। ठगी का एहसास होने पर उसने थाने में शिकायत की। पुलिस से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867






























