हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की 100 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण के लिए रिसोर्ट रिकवरी सेंटर बनाए जाएंगे। आबादी के अनुसार एक सेंटर के निर्माण में चार से 12 लाख रुपए का खर्च आएगा। रिकवरी सेंटर पर स्टोर, शेड का निर्माण कराया जाएगा।

गांव से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करके रिक्शा के माध्यम से इन रिसोर्स रिकवरी सेंटर तक पहुंचाया जाएगा। सॉलि़ड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत ग्रामीण अंचल में कूड़ा निस्तारण के लिए आरआरसी सेंटर बनाए जा रहे हैं जहां ठोस और तरल अपशिष्ट का निस्तारण उचित तरीके से किया जाएगा। इसके लिए कुछ गांव में भूमि का चयन कर लिया गया है जबकि शेष ग्राम पंचायत में भूमि की तलाश की जा रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























