
ट्रेन में बिछड़ी बच्ची को आरपीएफ ने मां से मिलाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आरपीएफ ने बिछड़ी एक बच्ची को उसकी मां से मिलाया। बच्ची को देख मां की खुशी का ठिकाना न रहा जिसने आरपीएफ का आभार जताया और बच्ची को सुरक्षित पाकर मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में एक महिला अपनी छह साल की बच्ची के साथ सफर कर रही थी। जैसे ही ट्रेन ब्रजघाट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो महिला प्लेटफार्म पर उतर गई लेकिन जल्दबाजी में उसकी छह साल की बिटिया ट्रेन में ही रह गई। इसी बीच ट्रेन चल दी और सिंभावली पहुंची जहां बच्ची को रोता देख यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ चौकी प्रभारी केसर सिंह मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपनी देखरेख में लेकर चौकी ले गए।
मां जल्दबाजी में हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची और आरपीएफ से मदद मांगी। इसके बाद मां को उसकी बच्ची से मिलाया। मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और उसने आरपीएफ और यात्रियों का भी आभार जताया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































