हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की आरपीएफ ने घर से भागे 15 साल के एक नाबालिक को लखनऊ मेल से बरामद कर मेडिकल कराकर परिजनों को सौंप दिया और समझाया कि वह भविष्य में ऐसा ना करें। इसके पश्चात परिजन किशोर को अपने साथ लेकर रवाना हो गए।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि बुधवार को गाड़ी संख्या 12230 लखनऊ मेल के अनुरक्षण दल द्वारा आरपीएफ के एएसआई विजय कुमार को जानकारी मिली कि एक किशोर घर से भागकर ट्रेन में यात्रा कर रहा है जिसके बाद अनुरक्षण दल ने 15 वर्षीय किशोर निवासी रोहतक हरियाणा जो फिलहाल हरदोई के गांव हुसैनपुर में रह रहा था को आरपीएफ के हवाले कर दिया।
आरपीएफ ने किशोर का मेडिकल कराया जिसके पश्चात उन्होंने किशोर को लेकर सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट/सदस्य बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि इससे पहले भी आरपीएफ ने 29 जनवरी को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर गुमसुम बैठे एक किशोरी को उसके परिजनों से मिलाया था।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347





























