हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी के अमृत महोत्सव पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे स्टेशन हापुड़ पर जल सेवा की गई और यात्रियों को शीतल जल पिलाया गया जिसे पीकर सभी को राहत मिली.
देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल हापुड़ के अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने हापुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जल सेवा की. ट्रेन आने पर रेल यात्रियों को जल पिलाया जिसे पीकर सभी को गर्मी से राहत मिली.























