हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन के छठे सोमवार में उमड़ने वाले शिव भक्तों के सैलाब को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। शनिवार की रात से भारी वाहनों का तो रविवार की शाम से चार पहिया वाहनों का प्रवेश हाईवे पर वर्जित रहेगा। यह व्यवस्था सोमवार की रात तक लागू रहेगी जिससे शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
अमरोहा से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। बताते चलें कि सीओ के अनुसार दिल्ली, गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद की ओर आने वाले भारी वाहन हापुड़ के सोना पेट्रोल पंप से डायवर्ट होकर बुलंदशहर की तरफ जाएंगे। वहीं मेरठ और अन्य स्थानों से आने वाले वाहन गढ़, स्याना चौपले से बुलंदशहर की तरफ को भेजे जाएंगे। शनिवार को अमरोहा की तरफ सिर्फ छोटे वाहन निकल सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि रविवार की शाम से सोमवार की 6:00 बजे तक छोटे वाहनों का भी डायवर्सन रहेगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























