
👁 0 views Views
आज से खत्म हो जाएगा रूट डायवर्जन, हाईवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन के महीने में चल रहा रूट डायवर्जन सोमवार आज दोपहर सभी रूटों पर खत्म हो जाएगा। ऐसे में भारी वाहन भी हाईवे पर दौड़ सकेंगे। दरअसल शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा और सावन के सोमवार के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्सन किया गया था। सोमवार आज सावन का चौथा तथा अंतिम सोमवार है। इसके पश्चात दोपहर को रूट डायवर्जन खत्म हो जाएगा और सभी रूटों पर भारी मालवाहक वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























