
रूट डायवर्ज़न प्लान कराया लागू
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): कावड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है जिससे कांवड़ियों को परेशानी ना हो। सोमवार को जनपद हापुड़ में यातायात पुलिस तथा पुलिसकर्मी डायवर्सन का पालन कराते हुए दिखाई दिए। हापुड़ के ततारपुर चौराहे पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है। ऐसे में यातायात पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए डायवर्सन प्लान लागू कराया। यातायात पुलिसकर्मी हाथों में माइक लेकर खड़े दिखाई दिए।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जनपद हापुड़ में हुए रूट डायवर्जन के चलते हापुड़ यातायात पुलिस मुस्तैद दिखाई दी और रूट प्लान का पालन कराया। इस दौरान वाहन चालकों को थोड़ी परेशान का सामना करना पड़ा। इस दौरान कांस्टेबल सागर बालियांन, पीआरडी जवान सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, होमगार्ड जवान राजकुमार, पीआरडी जवान योगेश शर्मा ने मोर्चा संभाला।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























