हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अपने माता-पिता के गर्व का कारण बने अभिषेक जिंदल ने सीए की परीक्षा पास कर जिले का मान बढ़ाया है। कड़े परिश्रम के साथ पथ पर चलते हुए अपनी मेहनत से आज मंजिल पाई है और हर अभ्यार्थी के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। अभिषेक जिंदल जिन्होंने न केवल अपने स्वजनों का बल्कि हापुड़ का नाम भी रोशन किया है। श्रीनगर निवासी अभिषेक जिंदल ने 12वीं की परीक्षा सरस्वती बाल मंदिर से अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। उन्होंने बताया कि यदि लग्न और समर्पण के साथ अध्ययन किया जाए तो सफलता हासिल होती है। अभिषेक ने इसके साथ अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां रीना जिंदल, पिता संजय जिंदल और बहने बरखा जिंदल, पारूल गर्ग एवं शिक्षा के पथ पर मार्गदर्शन करने वाले उनके जीजा अभिषेक गर्ग को दिया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























