VIDEO: रस्सी को बैसाखी बना खड़ा बिजली का खम्भा












रस्सी को बैसाखी बना खड़ा बिजली का खम्भा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  सरकारी मशीनरी और लापरवाही का पुराना नाता है। आए दिन इस मेल जोल की तस्वीरें लगातार सामने आती है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित रामगंज के बाहर लगा बिजली का एक लोहे का खंभा नीचे से गल चुका है जो दिन पर दिन एक ओर झुकता जा रहा है। पोल के को झुकने की वजह से राहगीरों पर हादसे का खतरा लगातार मंडरा रहा है लेकिन कोई इस बिजली के खंभे को बदलने की सुध लेने को तैयार ही नहीं है। जिम्मेदार आश्वासन के बाद आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। लापरवाही की चपेट में आम जनता आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इसी वर्ष 14 अक्टूबर को बिजली विभाग को लिखित में गला हुआ बदलवाने की मांग की लेकिन आज भी यह खंबा रस्सी की बैसाखी के सहारे खड़ा हुआ है। यदि यह रस्सी टूट जाए तो बिजली का खंबा हादसे का कारण बन सकता है।

स्थानीय लोग बिजली विभाग को उसकी जिम्मेदारी का एहसास कराने के लिए कई बार विभाग के चक्कर काट चुके हैं लेकिन अभी तक बिजली के खंभे को बदला नहीं जा सका है जिसके चलते राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों पर भी खतरा हर समय मंडरा रहा है। मंगलवार के दिन कलेक्टर गंज में स्थित मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है कि बिजली विभाग जल्द से जल्द इस जर्जर खंभे को बदले।









Related Posts

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

Read more

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
error: Content is protected !!