हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर रोहित बीटेक का टॉपर रहा है। रोहित के खिलाफ आठ मुकदमे चल रहे हैं जोकि मुरादाबाद बरेली, रामपुर, हापुड़, उत्तराखंड में दर्ज है। बता दें कि रोहित ने पहले 28 फरवरी को लैंडलाइन नंबर पर फोन किया था। फोन उठाने वाले हेड कांस्टेबल अनुज कुमार ने बताया कि रोहित ने फोन उठाने पर गाली गलौज शुरू कर अभद्रता की। साथ ही दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी। ऐसा न करने पर एसपी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। 28 फरवरी को ही आरोपी ने एसपी के सीयूजी नंबर पर भी कॉल किया था। निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने फोन उठाया। जब आरोपी ने एसपी के खिलाफ अपशब्द कहे तो निरीक्षक ने इसका विरोध किया जिसके बाद वह अभद्रता पर उतर आया और धमकी देने लगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























