👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने बाबूगढ़ व सिंभावली क्षेत्र में घटित चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3000 रुपए की नकदी, नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रोहित सपेरा पुत्र राजवीर निवासी गांव तिसौथरा थाना नांगल जनपद बिजनौर है जो फिलहाल उत्तराखंड के हरिद्वार के खानपुर के गांव डेरियों में रह रहा था।
दरअसल बाबूगढ़ थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिस पर चोरी का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गांव आरिफपुर मढैया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 3000 की नकदी और नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246






























