थाना हापुड़ देहात के अन्तर्गत तीन हथियारबंद लुटेरे एक व्यक्ति से बाइक व हज़ारों रुपए लूटकर चम्पत हो गए। पुलिस ने बताया कि कोटला सादात के फरमान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बाइक पर जा रहा था कि हापुड़ देहात थाना के अन्तर्गत फूलगढ़ी के पास तीन बदमाशों ने उसे तमंचा दिखा कर बाइक व जेब में रखे हुए 4500 रुपए लूट लिए। इस सिलसिले में फरमान ने पुलिस रिपोर्ट में तीन लोगों को नामजद किया है।
























